फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के आरोप में दबोचे दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थाना पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी करके शराब तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार पेटी देशी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग हरियाणा से तस्करी कर शराब बेचने बाबरी आ रहे हैं। इस पर बाबरी-सूरजपुर मार्ग पर घेराबंदी कर देवेंद्र पुत्र अमर सिंह और राजेंद्र पुत्र मोहन लाल निवासी बाबरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चार पेटी शराब बरामद हुई। उधर, गिरफ्तार आरोपियों को छुड़वाने के लिए सिफारिश करने वाले भी थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दोनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें