शिक्षिका पर हमले की आरोपी महिला गिरफ्तार
कैराना। कस्बा निवासी एक शिक्षका ने चार महीने पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला अंसारियान निवासी तैमूर ने उसकी मां से 50 हजार रुपये, साइकिल ली थी। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए दो लाख रुपये और मांग रहा था। आरोप था कि तैमूर ने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली थी और उसके साथ छेड़खानी करता था। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी के पिता वकील, मां सायरा उर्फ शहीदा ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी और बंदूक से फायर किए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तैमूर और उसके पिता वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मामले में फरार चल रही सायरा उर्फ शहीदा को शुक्रवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया।