फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायिरंग तथा रंगदारी के आरोपी इनाम धोरी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले के आरोपी इनाम धोरी पर नमाज पढ़कर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कैराना देहात के आर्यपुरी निवासी इनाम धोरी कैराना में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी है। न्यायालय से जमानत मंजूर होने पर इन दिनों वह जेल से बाहर आया हुआ है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए तथा उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इनाम ने पत्नी के लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिस पर बदमाश मौके पर अपनी बिना नंबर प्लेट की बाइक तथा एक मस्कट छोड़कर फरार हो गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, सीओ भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से मिली बाइक और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें