फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के घर से सोने की चार चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में दिल्ली रोड पर डॉ. कुंवर महबूब का नर्सिंग होम और आवास है। शनिवार की शाम चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में अलमारी में रखी सोने की चार चेन चोरी हो गई। उन्होंने चेन चोरी करने का शक घर में सफाई का काम करने वाली युवती पर जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। चिकित्सक ने बताया कि 22 अप्रैल को घर से रुपये गायब हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में घर की साफ सफाई करने वाली युवती पकड़ी गई थी। युवती ने गलती मानते हुए रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद चिकित्सक ने उस युवती को काम से हटा दिया था। इसके बाद शनिवार को उनका शहर से बाहर जाने का कार्यक्रम था। उन्होंने अलमारी में रखी चेन देखी तो वह गायब मिली। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने शहर के एक सर्राफ के यहां 30 हजार रुपये में चेन गिरवी रखना बताया। उधर, सर्राफ का कहना है कि उसने न तो कोई चेन खरीदी और न ही गिरवी रखी। इस मामले को लेकर कोतवाली में चिकित्सक और सर्राफ दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें