फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

शामली। घर में घुसकर मारपीट करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर निवासी सन्नो ने एसपी अजय कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन दिसंबर को मोहल्ला कलंदरशाह निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में उसके घर में घुस आया था और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी सेे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें