फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला हाफिजदोस्त निवासी नईम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी कुछ समय पूर्व गढ़ीपुख्ता निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उनसे कार व 50 हजार रुपये नकद देने की मांग करने लगे। साथ ही मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

झूठी निकली शिकायत, खाली मिली भूमि
थानाभवन। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत झूठी निकली। जिस खसरा नंबर पर अवैध कब्जे की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी, वह मौके पर खाली मिला। लेखपाल सुरेशपाल शर्मा ने बताया कि कस्बा निवासी मुस्तकीम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कस्बे में खसरा नंबर 811 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन इस दौरान टीम को भूमि पर कोई कब्जा नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक भूमि खाली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें