झिंझाना। क्षेत्र के गांव में युवती से पांच युवकों द्वारा दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने तीन को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को तहरीर देकर बताया कि रात में उसकी बेटी आंगन में सो रही थी। तीन युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे उठाकर ले गए और जंगल में दुष्कर्म किया। सुबह घर पहुंचकर उसने आप बीती बताई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद युवकों में से एक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था, लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हुई है। पकडे़ गए युवक से पूछताछ की जा रही है। मामला परिवार में आपसी रंजिश का लग रहा है। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।