फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त किशोरी को पहलवानों ने मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कार सवार युवकों द्वारा किशोरी को अगवा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम की है। पीड़ित परिजनों के अनुसार खुरगान रोड स्थित सिलाई सेंटर पर जा रही किशोरी को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। बाईपास पर कार से किशोरी ने शोर मचा दिया था। जिस पर कुछ युवकों और पास ही अखाडे़ में अभ्यास कर रहे पहलवानों ने कार का पीछा करके किशोरी को मुक्त करा लिया था। बाद में कोतवाली में किशोरी की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी के अपहरण के प्रयास व युवकों के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, कैैैैराना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक किशोरी को बहला फुलाकर ले गया। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें