पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 जुलाई 2017 को कैराना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम इस्सोपुर खुरगान के जंगल में छापा मारा था। मौके से गोमांस बरामद किया था। इस दौरान चार आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मंगलवार सुबह कैराना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी मुन्तियाज निवासी ग्राम भूरा को कांधला तिराहे के निकट से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं, जबकि एक आरोपी हरियाणा के करनाल में पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। उधर, करनाल जेल में बंद आरोपी को पुलिस रिमांड पर भी लेने की तैयारी कर रही है।
छुरी के साथ युवक पकड़ा
कैराना। सोमवार रात मोहल्ला रेतावाला में कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से छुरी बरामद हुई। आरोपी रवि कुमार निवासी कैराना खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
शांतिभंग में तीन लोग गिरफ्तार
कैराना।
मंगलवार को मोहल्ला रहमतुल्ला में साकिब अपनी पत्नी के साथ झगड़ रहा था। तभी मौके पर पहुंची डायल-100 ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। उधर, गांव भूरा में विवाहिता को ससुराल भेजने को लेकर झगड़ा कर रहे नवाब निवासी भूरा व मतलूब निवासी ग्राम ओदरी थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।