फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, एक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मोर का शिकार किए जाने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर तीन मोर के छह पंजे और कटाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान चार तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस भी मिले। एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे थानाध्यक्ष कृष्णकुमार टीम के साथ भनेडा उद्दा गांव में गश्त के लिए पहुंचे। उसी समय उन्हें सूचना मिली कि गांव मुंड़ेट के एक घर में जंगली जानवर का काटा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने एसआई अनिल कुमार के साथ गांव मुंड़ेट गांव में शराफत पुत्र रूल्हा के घर पर छापा मारा। पुलिस को देख शराफत व दो अज्ञात मौके से फरार हो गए, जबकि शराफत की पत्नी नाजो को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को घर से मोर के छह पंजे व काटने के उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस को घर से नीलगाय का 50 किमी भी बरामद हुआ। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो उसमें से एक कमरे से चार देशी तमंचे, 88 कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सदाकत पुत्र रूल्हा, नाजो पत्नी शराफत व दो अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व तमंचा की फैक्ट्री के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाजो को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें