शामली। लिलौन के जंगल में छापा मारकर पुलिस ने खेत में से 20 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ ली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लिलौन गांव के जंगल में एक शराब तीन युवक शराब की तस्करी करने के लिए 20 पेटी अंग्रेजी शराब लाए हैं। पुलिस ने छापा मारा और तीन आरोपियों साऊद, सोनू और वसीम निवासी गांव लिलौन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, शामली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि फरमान व मुजम्मिल निवासी मोहल्ला पंसारियान झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।