शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी ऋषिपाल रविवार की सुबह मतनावली निवासी युवक के साथ उसके खेत पर मजदूरी करने के गया था। सोमवार की शाम उसका शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने मतनावली निवासी दो लोगों पर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी मोनू और राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की सही जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।