कांधला। मोहल्ला शेखजादगान निवासी अहमद बेग शुक्रवार की दोपहर मीट लेने के लिए मार्केट में जावेद उर्फ लटटू कुरैशी की दुकान पर गया था। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही हमलावर मौके से फरार हो गए। अहमद बेग पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले में जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।