फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से था अवैध संबंध, मार डाला मासूम को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। शादी समारोह में ननिहाल आए सुहेल का अपहरण कर हत्या कर ने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। कमालपुर ग्राम से 8 अप्रैल को एक शादी समारोह में ननिहाल आए सुहेल (14) पुत्र सरफराज का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

सीओ एके शुक्ला ने बताया कि थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सुहेल की हत्या करने वाले नीभापुर क्रासिंग के पास भागने की फिराक में साधन के लिए खड़े है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल सिंह प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम क्राइम ब्रांच विश्वनाथ यादव के साथ पहुंच गए पुलिस को देखते ही हत्यारे भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। पूछताछ में हत्यारो ने अपना जुल्म कबूल करते हुए हत्या में प्रयोग की गई चाकू घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बरामद करा दिया। एक हत्यारे ने बताया कि उसकी पत्नी से सुहेल के पिता का अवैध संबंध होने की आशंका में सुहेल की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि वह सरफराज को मारने आये थे लेकिन सरफराज नहीं मिला। जिसके कारण पुत्र की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों हत्यारोपियों ने बताया कि सुहेल को बहला कर बात करने के बहाने शादी समारोह से हटाया गया फिर गरियांव गांव के पास चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर लाश को झाड़ी में फेंक दिया। गिरफ्तार बदमाश फकरे आलम व सेबू निवासी जंघई बभनियांव फाटक थाना मीरगंज बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें