फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेंट हॉल में घुसकर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में तीन लोग घायल
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी अंकुर शर्मा ने कोतवाली में शामली रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो दिन पूर्व उनके बैंक्वट हॉल में उसका भाई अभिषेक, मुनीम और भुपेंद्र बैठा हुआ था। उसी शाम सात लोग आए और उन्होंने आते ही गालीगलौज शुरू कर दी। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट प्रारंभ कर दी। तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने घायल अभिषेक के भाई अंकुर शर्मा की ओर से आरोपी मिंटू, नीरज निवासी मुंडेट सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें