शामली। मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी गौरव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां मंगलवार शाम सीबी गुप्ता कॉलोनी में अपनी रिश्तेदारी में मिलने आई थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी मां के चेन लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में एक युवक गांव में झगड़ा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक देवेंद्र को हिरासत में ले लिया और उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। क्षेत्र के गांव लिलौन में एक युवक अपने भाई के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी युवक रोहित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
साहब... मेरी पत्नी मुझे दिलाओ
शामली। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी विपिन ने तहरीर देकर बताया कि 27 जनवरी को उसने सहारनपुर निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। छह दिन पूर्व युवती के पिता उसको अपने साथ ले गए। आरोप है कि अब आरोपी उसकी पत्नी को उसके पास नहीं भेज रहे हैं। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।