फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी को शामली पहुंची हिमाचल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अपहरण कर लाई गई किशोरी की बरामदगी को हिमाचल पुलिस ने शामली के गांव बुटराड़ी में दबिश दी। हालांकि शाम तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। हिमाचल प्रदेश के थाना दारला घाट के एसआई मोती सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार की दोपहर कोतवाली पहुंची। एसआई मोती सिंह ने बताया कि गांव बुटराड़ी निवासी एक युवक उनके यहां एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। आरोपी युवक ने वहां से एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके बाद एक अप्रैल को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लाया। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना दारला घाट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन भी बुटराड़ी में मिली। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी युवक की तलाश की। मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष के लोगों से भी बात की, लेकिन शाम तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें