कैराना (शामली)। ग्राम कंडेला निवासी शाहरुख ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहा था। फैक्ट्री के बाहर पांच बदमाशों ने उससे 17 सौ रुपये और आधार कार्ड छीन लिया। उसने तुरंत घटना की सूचना डायल-100 को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि शाहरुख की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है।