फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर एक लाख दस हजार की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। मोहल्ला दरबार खुर्द तितरवाड़ा रोड निवासी अहसान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पटियाला में कपड़े की दुकान करता है। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी घर का ताला लगाकर अपने मायके में गई थी। सोमवार की रात चोरों ने उसके मकान पर लगे ताले तोड़ दिये और वहां रखी एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा सामान चोरी कर ले गए। पड़ोस के लोगों ने सुबह घर के ताले टूटे हुए देख उसे इसकी जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें