फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी कर पुलिस ने पकड़ी शराब की भट्टी, सैंकडो लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छापामारी कर पुलिस ने पकड़ी शराब की भट्ठी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। टोडा के जंगल में पुलिस ने छापा मारकर शराब की भट्ठी चलती हुई पकड़ी। पुलिस ने मौके से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब, तीन सौ लीटर लहन व चार ड्रम को बरामद किया है। छापामारी में एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चौसाना पुलिस ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि टोडा के जंगल में अवैध रूप से शराब की भट्ठी चलाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी ने जंगल में दबिश दी। पुलिस छापामारी में एक युवक कृष्णपाल पुत्र घसीटा निवासी टोडा को पकड़ लिया, जबकि एक युवक मेहरबान पुत्र यासीन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 105 लीटर कच्ची शराब ,तीन सौ लीटर लहन,चार ड्रम व एक पतीली को बरामद किया। पुलिस ने लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने शराब के नमूने को आगरा जांच के लिए भेजा है, जबकि पकड़े गए आरोपी कृष्णपाल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि टोडा में शराब की भट्ठी चलाते युवक को पकड़ा है, जबकि दूसरा फरार हो गया। भारी मात्रा में कच्ची शराब व लहन को भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें