फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

गांव नाला में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के साथ ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी टीनू की शादी दो वर्ष पूर्व इलाहाबाद के कौशांबी निवासी बाबूलाल की पुत्री सुषमा के साथ हुई थी। मंगलवार को सुषमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद टीनू मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया था। साथ ही मामले की सूचना सुषमा के परिजनों को दी थी। बुधवार को सुषमा के पिता बाबूलाल ने कांधला थाने पहुंचकर दामाद टीनू के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें