फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने छापा मारकर कच्ची शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आबकारी विभाग की टीम ने पावटी कला और बरनावी के जंगल में छापा मारकर करीब 525 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से बरामद 2400 किग्रा लहन नष्ट किया। मौके पर कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव पावटी कला और बरनावी के जंगल में छापा मारा। छापे के दौरान मौके से करीब 525 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर मिले 2400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। टीम को मौके से ड्रम, भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण भबका आदि बरामद हुए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक शामली दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक कैराना नागेंद्र सिंह और अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें