फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खुलासे की पुलिस से मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। तीन दिन पूर्व रेलवे रोड स्थित राजन गारमेंट्स की दुकान से चोरों ने दीवार में सेंध लगाकार लाखों की नगदी और कीमती समान चोरी कर लिया था। व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। वारदात को तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित राजेश कुमार ने व्यापारी पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस वारदात के खुलासे को लेकर गंभीर है। पुलिस फुटेज के आधार के साथ ही कई बिंदू पर काम कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान राजीव, सुनील, देवेंद्र, उमेद, सचिन, सोमदत्त, राहुल, उमेद, राजेश, येशू, भीम आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें