थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को कस्बे व जलालाबाद में जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मेहरबान, शहादत, फूलचंद, सुल्तान, फैजू, तोतिया, शहजाद, अनिश निवासी जलालाबाद व गय्यूर निवासी जसोई थाना तितावी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। बताया कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।