फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को स्कूल जाने से रोका, मां से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को स्कूल जाने से रोकने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बृृहस्पतिवार सुबह साढे़ सात बजे उसकी पांच वर्षीय बेटी स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे स्कूल जाने से रोक दिया, जिसके बाद उसकी पुत्री घर पहुंची। पीड़िता का कहना है आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए कानों के कुंडल झपट लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
दो बकाएदार दबोचे, ट्रैक्टर जब्त
कैराना। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत राजस्व टीम ने कांधला थानाक्षेत्र के ग्राम गढ़ीदौलत से लगभग डेढ़ लाख रुपये के दो बकाएदारों को हिरासत में ले लिया और तहसील ले आई। इसके बाद, बकाए की अदायगी पर उन्हें छोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि टीम ने पांच लाख 63 हजार 443 बैंक के एक बकाएदार का ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा करने पर तीन पकड़े
कैराना। नगर के शामली बस स्टैंड पर आपस में झगड़ रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों झगड़ालुओं को कोतवाली में बैठा लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें