फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले दिन ही लापता हो गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी वाले दिन ही लापता हो गया युवक
विज्ञापन

बाबरी। युवक की बारात जाने वाली थी। परिवार के लोग सभी तैयारियां कर चुके थे, लेकिन दूल्हा लापता हो गया। काफी तलाशने के बावजूद उसका पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने अभी इस मामले में पुलिस को भी सूचना नहीं दी है तथा युवक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला बाबरी क्षेत्र के एक गांव का है। युवक का रिश्ता बागपत के छपरौली में तय हुआ था। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां कर ली थीं। रविवार को युवक की बारात जानी थी। सुबह करीब पांच बजे युवक नमाज पढ़ने के लिए कहकर घर से निकला, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोग शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कई घंटे बाद तक भी युवक घर नहीं आया, तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने युवकों को तलाशना शुरू किया। गांव में युवक के दोस्तों से भी बातचीत की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। इसके चलते युवक की बारात भी नहीं जा सकी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। उधर, परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है और खुद ही युवक को तलाशने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें