युवक के साथ मारपीट
शामली। क्षेत्र के गांव लांक निवासी बिट्टू बुधवार को गांव लिसाढ़ से गैस सिलिंडर लेकर गांव लौट रहा था। आरोप है कि उसके घर के पास आधा दर्जन युवकों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। बिट्टू ने बताया कि बटाई की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते है।