फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मेरे पति की दूसरी शादी रुकवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब, मेरे पति की दूसरी शादी रुकवा दो
विज्ञापन

थानाभवन।
साहब, मेरा पति आज दूसरी शादी करने जा रहा है, जबकि मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं। हमारा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। यह गुहार एक महिला ने बृहस्पतिवार को थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान निवासी महिला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 10 साल पूर्व चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के समय बाद ही पति ने उसे घर से निकल दिया था, जबकि वह पति के साथ रहना चाहती है। महिला ने बताया कि फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया कि कोर्ट में मामला चलने के बावजूद उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को उसकी बारात गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा गुराना जा रही है। महिला ने गुहार लगाई कि पति की दूसरी शादी को रुकवाया जाए और उसे पति के साथ भेजा जाए या फिर कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जाए। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला गढ़ीपुख्ता क्षेत्र से जुड़ा है। वहां के थाने की पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है। उधर, पीड़ित महिला ने पूर्व में इसकी शिकायत आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन 181 से भी की थी, जिसके चलते इस प्रकरण की जानकारी होने पर महिला हेल्पलाइन टीम भी सक्रिय हो गई। हेल्पलाइन प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत आई थी। जांच में पता चला कि युवक ने बुंटा गुराना में निकाह कर लिया है। अब टीम जांच के लिए गांव जिजौला जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें