शामली। डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी रोहित के अनुसार उसकी पत्नी कविता को डिलीवरी होनी थी। इसके चलते होली को उसने पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने बच्चा भारी बताते हुए नॉर्मल डिलीवरी से मना करते हुए महिला को रेफर कर दिया। परिजन उसको शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उन्होंने डाक्टरों को सारी बात बता दी। आरोप है कि डाक्टरों ने नार्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया। जिसके बाद दुल्हेंडी के दिन डिलीवरी करा दी। डिलीवरी के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन बच्चेे को इलाज के लिए पानीपत ले जाने लगे, लेकिन नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया । जिस पर परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। शनिवार को परिजनों ने अस्पताल में जाकर हंगामा किया और उसके बाद थाने में आकर बैठ गए। मामले में देर शाम तक फैसले का प्रयास चल रहा था।