फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग की जगह अंडे से होली खेलने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। गांव हिरनवाड़ा में शुक्रवार की दोपहर जब लोग रंगों से होली खेल रहे थे, तो एक युवक ने मुर्गी के अंडे तोड़कर लोगों के चेहरे पर लगाना शुरू कर दिया। एक महिला के साथ भी उसने इसी तरह होली खेलने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर युवक और महिला के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। झगड़ा होने की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी युवक पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें