शामली/बाबरी। गांव हिरनवाड़ा निवासी सचिन पुत्र अरुण कुमार ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया कि चार युवकों ने रविवार की सुबह उसके भाई विपिन से मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर बलकटी से प्रहार किया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी थानाभवन भेजा। नाजुक हालात के चलते उसे मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।