जानसठ। रविवार को एसएसपी अनंत देव तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने जानसठ व सिखेड़ा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जानसठ कोतवाली के सामने एसएसआई मनोज कुमार यादव द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दो दर्जन वाहनों के चालान कर ढाई हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। दूसरी, ओर ओवरलोड वाहनों को भी चैक किया गया। वहीं सिखेड़ा क्षेत्र में एसआई गिरीश चंद्र व चंद्रपाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन वाहनों के चालान काटे गए।