थानाभवन।
एसपी डॉ. अजयपाल के निर्देश पर थानाभवन पुलिस ने नगर में बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पीएनबी बैंक के सामने इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह यादव व एसआई अनिल तेवतिया ने टीम के साथ चेकिंग की। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे वाहनों, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट यात्रा कर रहे दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने सात वाहनों का चालान किया। जबकि अन्य वाहन चालकों से 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया।