फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उसके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला में 17 सितंबर की शाम एक महिला अपने घर पर थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी सात लोग उसके मकान में घुस गए तथा उसको बदनीयती से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। इस दौरान महिला के पति ने भी आरोपियों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसको पीट दिया, जिसमें वह घायल हो गया। शोरशराबा होने पर मौके पर अन्य लोग आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रवीण, बाबू, प्रवेश, प्रदीप, पंकज, पप्पू के खिलाफ दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें