फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के आरोपी पकड़ से बाहर दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी दे रहे धमकी
विज्ञापन

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौदा से दो माह पूर्व हुए किशोरी के अपहरण के मामले में कई आरोपी फरार चल रहे हैं और वह पीड़ित परिवार को मामले में फैसला करने के लिए धमकी दे रहे हैं। किशोरी के परिजनोें ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गांव हाथी करौदा निवासी करीब एक दर्जन लोग पहुंचे और बताया कि गत 17 मई को कुछ लोगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया था। जिसमें आरोपी सचिन उर्फ काला सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी सचिन को जेल भेज दिया था। आरोप है कि पुलिस ने अन्य आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि 12 जुुलाई को आरोपी पक्ष उनके घर पर आ गए तथा तमंचे दिखाते हुए उन पर फैसले के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप है कि वह धमकी दे रहे है कि या तो फैसला कर लो नहीं तो सभी को जान से मार देंगे। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें