महिला से मारपीट
थानाभवन। क्षेत्र के गांव बघरा निवासी शेर मोहम्मद ने अपनी पुत्री बुसरा का निकाह एक वर्ष पूर्व जलालाबाद निवासी युवक के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी से मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि कुछ दिनों से आरोपी कार की मांग करने लगे। इसे देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने बुशरा के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होते देख महिला पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बाद में आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शनिवार को पीड़िता परिजनों सहित थाने में पहुंची और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।