हमले के आरोप में दो गिरफ्तार
शामली। एक सप्ताह पहले रेलवे ट्रैक पर दो चचेरे भाईयों पर हमला कर नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हनुमान रोड निवासी व्यापारी प्रतीक अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह चचेरे भाई प्रफुल्ल अग्रवाल के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था। तभी तेजी से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव सिंभालका निवासी मंजीत और सूरज को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।