कैराना। बाईपास रोड स्थित सफा कॉलोनी निवासी सजाउदीन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा शामली बस स्टैंड से पैदल घर लौट रहा था। भूरा चुंगी के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उससे सात हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी देते हुए झिंझाना की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।