कैराना। बागपत के छपरौली क्षेत्र के गांव तिलवाड़ा निवासी रूखसाना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार के सदस्यों के तीन-चार प्लाट कैराना बाईपास किनारे है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर अवैध रूप से कब्जा करना शुरू कर दिया है। आरोपी अब निर्माण कार्य करने की तैयारी कर रहे हैं। वह कई बार पूर्व में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन इस ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। आरोपी उन्हें विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसे अपनी जान का खतरा भी सता रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।