फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला महमूदनगर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी सलीम की पत्नी नजमा का शव सोमवार सुबह उसके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि नजमा की शादी सलीम के साथ हुई थी। नजमा के पांच बच्चे हैं। सलीम बुलंदशहर में हो रहे इज्तिमा में गया हुआ था, जबकि नजमा अपने बच्चों के साथ घर पर थी। सोमवार सुबह जब बच्चे सोकर उठे, तो उन्होंने नजमा का शव फांसी पर लटका हुआ देखा। बच्चों का शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें