नकदी लेकर नवविवाहिता लापता
कैराना। घर में रखी 64 हजार की नकदी और जेवर लेकर नवविवाहिता लापता हो गई। ग्राम मामौर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र की शादी करीब एक माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि मंगलवार रात उसकी पुत्रवधु घर में रखी 65 हजार रुपये, सोने, चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।