फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की शिनाख्त करने पहुंची हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोरों से बरामद बाइकों की शिनाख्त करने हरियाणा पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों से बरामद की गई बाइकों में से तीन बाइक हरियाणा के करनाल से चोरी हुई थी। जिनकी शिनाख्त कर ली गई है। बुधवार को हरियाणा के करनाल जनपद से उपनिरीक्षक रोहताश ने थाना झिंझाना में आमद कराई। एक सप्ताह पहले वाहन चोरों के द्वारा पकड़ी गई बाइकों की शिनाख्त की। हरियाणा पुलिस ने बताया कि तीन बाइक हरियाणा के करनाल से चोरी की गई है। जिनका चोरी का मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया एक सप्ताह पहले वाहन चोरों से बाइक बरामद हुई थी, उनमें से हरियाणा राज्य के करनाल जनपद की पुलिस ने तीन बाइक अपने यहां से चोरी होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें