बहन को प्रताड़ित करने का आरोप
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला छिपीयान निवासी रियासत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर के बिलासपुर गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसकी बहन पर घर से कार लाने का दबाव बनाकर मारपीट करते हैं। उन्होंने कुछ समय पूर्व उक्त लोगों को नकद पैसे भी दिए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी बारू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को अपने बेटे के दाखिले के सिलसिले में कस्बे के किसान इंटर कॉलेज आया था। जैसे ही वह स्टाफ से बात कर बाहर आया, तो उसकी बाइक गायब मिली। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।