फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बुआ- भांजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

स्कूल से घर लौटते समय डीसीएम की टक्कर लगने से बुआ और भतीजी घायल हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के गांव गुराना निवासी (15) सीमा पुत्री राज सिंह अपनी भांजी तनिश (4) पुत्री नरेंद्र के साथ साइकिल से गांव भनेडा स्थित स्कूल में पढ़ने आई थी। घर लौटते समय जब वह स्कूल से कुछ दूर पहुंची, तो सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सीमा और तनिश घायल हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को थानाभवन सीएचसी पहुंचाया, वहां से गंभीर हालत के चलते सीमा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से तहरीर देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

योजना के नाम पर ठगी करने का आरोप
थानाभवन। कस्बा थानाभवन स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी सुभाष पुत्र आशाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने उनका बीमा कराया। प्रत्येक वर्ष की 2100 रुपये किश्त उस व्यक्ति को देते रहे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनके पैसे बीमा कंपनी को जमा नहीं कराए। अब वह उनसे पैसे मांगते हैं तो वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
थानाभवन। मोहल्ला हाफिजदोस्त निवासी हाशिम पुत्र सलीम ने तहरीर देकर बताया कि मुडेंट गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व उसकी घोडा-बुग्गी ली थी, जिसका भुगतान नहीं किया था। अब वह अपने रुपये मांगता है, तो आरोपी धमकी देता है। आरोपी व्यक्ति उसको किसी मुकदमे में फंसा सकता है। उधर, थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी निवासी रामप्यारी ने एडीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके दिव्यांग बेटे को देवर का परिवार परेशान कर रहा है। पूर्व में उसके बेेटे के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके बेटे के खिलाफ ही पुलिस को झूठी तहरीर दे दी। भविष्य में भी उसके परिवार के साथ कोई घटना हो सकती है। उन्होंने मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें