फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बीन रहे बालक से कुकर्म का प्रयास 17-41-00

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र शामली में कूड़ा बीनने गए एक बालक से फैक्ट्री के मजदूर ने कुकर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा तथा पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला लाल कुआं निवासी 12 वर्षीय बालक कूड़ा बीनने का काम करता है। शुक्रवार सुबह उक्त बालक शामली थाना क्षेत्र के कंड़ेला औद्योगिक क्षेत्र में गया था। इसी दौरान एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने बालक से कहा कि फैक्ट्री के पीछे काफी मात्रा में उसके काम का कूड़ा पड़ा है। जिसके बाद बालक युवक के साथ फैक्ट्री के पीछे चला गया। वहा पहुंचते ही आरोपी युवक ने बालक के साथ कुकर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर एक बाइक सवार मौके पर पहुंच गया। जिसको देख कर आरोपी भाग गया। बाद में बालक ने कैराना पहुंचकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन बालक को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को मामले से अवगत कराया। बाद में एसआई सतपाल सिंह यादव बालक को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि घटना शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। वो बालक को कंडेला औद्योगिक पुलिस चौकी पर छोड़ कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें