फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में चोरी, समाज के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा एलम के हनुमान मंदिर में ताला तोड़कर दान पात्र हजारों की नगदी चोरी कर ली गई। मंदिर में चोरी की वारदात से लोगों में रोष व्याप्त है।
मोहल्ला शास्त्रीनगर में प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। बृहस्पतिवार को पूूजा अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी ने कपाट बंद कर दिए थे। पुजारी शिवकुमार शर्मा के अनुसार मंदिर में रात में कोई नहीं रहता है। बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर कपाट के ताले तोड़कर वहां रखे दानपात्र से नगदी और कीमती समान चोरी कर लिया। सुबह मंदिर में पहुंचने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। लोगों ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात पर रोष प्रकट करते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। मंदिर के पुजारी शिवकुमार शर्मा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्होंने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें