कैराना। गांव बसेड़ा निवासी यासीन ने रिपोर्ट दर्ज बताया कि सोमवार रात वह अपने घर पर परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही युवक ने उसके घर में घुसकर 3300 रुपये चोरी कर लिए। आहट पर वह जाग गया और शोर मचा दिया। जिसके बाद भागते समय उसने चोर को पहचान लिया। सुबह के समय आरोपी मोहसिन निवासी बसेड़ा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी से चोरी के एक हजार रुपये बरामद कर लिए और चालान कर दिया।