फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में प्रधान और उसके चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक महिला ने घर में घुसकर ग्राम प्रधान और उसके चाचा पर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक जुलाई की शाम सात बजे वह अपने घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी कंडेला गांव प्रधान रामबीर और उसका चाचा मोतीराम एक राय होकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए गए। शोरशराबा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें