फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों से बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों से बताया जान का खतरा
विज्ञापन

शामली। कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी नफीस बेग पुत्र मुंत्याज ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपने हिस्से की कुछ जमीन बेच दी है। आरोप है कि उसके भाई उसको डरा-धमकाकर उससे 12 लाख रुपये मांग रहे हैं तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट
शामली। नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दस साल पूर्व गांव साहटू में हुई थी। प्रारंभ से ही आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे थे, जिसके बाद पीड़िता अपने घर पर रहने लगी थी। चार दिन पूर्व ससुराल पक्ष के लोग आए और उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें