फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बृहस्पतिवार को गांव टपराना मेें बकायेदारों के बिल जमा कराने के लिये मदरसे में कैंप लगाकर बिल जमा किये जा रहे थे। इसके अलावा प्रवर्तन दल की टीम गांव में चेकिंग शुरू कर दी। उपखंड अधिकारी शामली अरुण कुमार ने बताया की टीम जब गांव में एक व्यक्ति के मकान पर पहुंची तो उसने कटिया डालकर बिजली चोरी कर रखी थी। अधिकारियों ने उसका केबिल आदि उतरवा दिया। इस पर आरोपी ने टीम के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। इसके बाद टीम मदरसे में आ गई। इसके बाद आरोपी अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोबारा टीम के साथ मारपीट करते हुए बिल जमा कर रहे कर्मचारियों के लैपटॉप जमीन पर पटक दिए। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। टीम में भानुप्रताप कुशवाहा, आदेश कुमार, वासिक अली प्रभारी उपकेंद्र टिटौली, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार सविंदा कर्मी आदि शामिल रहे। उपखंड अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें